Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तीसरे दिन बाद भी बरकरार है रहस्य, दो दिन पूर्व धान के...

तीसरे दिन बाद भी बरकरार है रहस्य, दो दिन पूर्व धान के खेत में मिली थी छात्रा की लाश

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव में धान के खेत में मिली किशोरी छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला तीसरे दिन भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस की जांच लगातार जारी है, लेकिन अभी तक मौत की असली वजह सामने नहीं आ सकी है।

घटना के बाद से ही गांव और आसपास के इलाके में दहशत और बेचैनी का माहौल है। तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस ने एहतियातन गांव में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

इस बीच आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने एक अहम खुलासा किया है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि न होने से परिजनों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बावजूद इसके, छात्रा की हत्या की असली वजह पुलिस के लिए अब भी एक चुनौती बनी हुई है।

क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर बारीकी की जांच कर रही है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। अब सभी की निगाहें पुलिस की जांच और आगामी खुलासे पर टिकी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version