Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

0

अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को क्षेत्राधिकारी नीतीश तिवारी के नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान विशेष रूप से काली फिल्म चढ़ी गाड़ियों, गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों, जाति या सरकारी शब्द लिखे चारपहिया/दोपहिया वाहनों तथा स्टंटबाजी करने वालों को निशाने पर लिया गया। नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के विरुद्ध मौके पर चालान काटे गए और कई वाहनों को सीज भी किया गया।

क्षेत्राधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। साथ ही वाहन स्वामियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि उनके वाहन नियमविरुद्ध पाए गए तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से जिले भर में वाहनों के मालिकों और चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। अभियान की चर्चा शहर से लेकर गांवों तक में होती रही और लोग इसे यातायात व्यवस्था सुधारने की अहम पहल मान रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version