Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्वच्छता रैली निकाल नगर निगम ने लोगों को किया जागरूक

स्वच्छता रैली निकाल नगर निगम ने लोगों को किया जागरूक

0


◆ “एक रविवार, हर परिवार करे गंदगी पर वार” अभियान में शामिल होने की अपील


अयोध्या। आगामी 31 मई को प्रस्तावित “एक रविवार, हर परिवार करे गंदगी पर वार” अभियान को लेकर शुक्रवार को नगर निगम की ओर से शहर में जनजागरूकता रैली निकाली गई। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली रैली में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

रैली नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित दीनदयाल पार्क से शुरू होकर रिकाबगंज चौराहा, चौक और अन्य प्रमुख मार्गों से होते हुए रीडगंज चौराहे तक पहुंची। इस दौरान “स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन” और “गंदगी छोड़ो, स्वच्छता जोड़ो” जैसे नारों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ी महिलाओं और युवाओं ने हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

रैली के दौरान दुकानदारों और राहगीरों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकें और निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करें। महापौर ने कहा कि स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में लोगों को 31 मई को होने वाले विशेष स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया गया। रैली में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रैली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह एवं कमलाशंकर पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, साकेत महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील शास्त्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश पांडे डिप्पुल, पूर्व उप सभापति राजेश गौड़, पार्षद धर्मेंद्र मिश्र, रमाशंकर निषाद, ज्ञान केसरवानी, किशन मौर्य, सुफियान, सुनील यादव, अजय पांडे, रीशू पांडेय, हरिशचंद्र गुप्त, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, अवधेश वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंहबंटी, दीपक शुक्ल, बृजेश त्रिपाठी, शुभम चौबे, सतीश पांडे, शिवकरण सिंह, भास्कर शुक्ल, वरुण दुबे, अजय आजाद, योगेश्वर सिंह, राहुल पाठक, निरंकार पाठक, रोहित शर्मा, सुनील अवस्थी, दिव्यांश आदि के अलावा अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडे भी शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version