Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जनगणना कार्य में लापरवाही पर 162 प्रगणकों का वेतन रोका

जनगणना कार्य में लापरवाही पर 162 प्रगणकों का वेतन रोका

0
ayodhya samachar

◆ कार्य शुरू न करने पर प्रशासन सख्त, आगे कठोर कार्रवाई की चेतावनी


अयोध्या। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 162 प्रगणकों के विरुद्ध प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जनपद स्तरीय समीक्षा में यह सामने आया कि नियुक्त किए गए कई प्रगणकों ने अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर संबंधित प्रगणकों का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने बताया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले इस कार्य में सभी कार्मिकों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रुदौली तहसील के 17, मिल्कीपुर के 46, सोहावल के 31 तथा बीकापुर तहसील के 68 प्रगणकों के विरुद्ध वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन प्रगणकों ने अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया है, वे तत्काल जनगणना कार्य शुरू कर प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी लापरवाही सामने आई तो संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version