Friday, June 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर आयुक्त ने स्मार्ट वाटर कियोस्क व पेयजल व्यवस्थाओं का किया औचक...

नगर आयुक्त ने स्मार्ट वाटर कियोस्क व पेयजल व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण, कई स्थानों पर मिली खामियां


अयोध्या। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं एवं आमजन को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के दावों की रविवार को उस समय पोल खुल गई, जब नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने शहर में स्थापित स्मार्ट वाटर कियोस्क एवं पेयजल व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं एवं लापरवाही सामने आई, जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।।

श्रृंगार हाट स्थित वाटर कियोस्क पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। वहीं धर्मपथ क्षेत्र में शीतल पेयजल की व्यवस्था ठप मिली, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर आयुक्त ने मौके पर ही व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

नगर आयुक्त द्वारा सर्किट हाउस के सामने, नगर निगम कार्यालय के निकट, जिला अस्पताल के पास, गुदड़ी बाजार, रीडगंज साहबगंज हनुमान मंदिर, उदया चौराहा, साकेत महाविद्यालय, जलकल कार्यालय अयोध्या, श्रृंगार हाट हनुमानगढ़ी, तुलसी उद्यान, लता चौक, धर्मपथ, साकेत अंडरपास, देवकाली, नाका एवं रायबरेली अंडरपास क्षेत्र में स्थापित पेयजल कियोस्कों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मशीनों के संचालन, जल की गुणवत्ता, टीडीएस स्तर, स्वच्छता एवं रखरखाव की स्थिति का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त साकेत अंडरपास एवं नाका अंडरपास के समीप स्थापित सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया।

नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments