Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बूथ स्तर तक पहुंच मजबूत करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी

बूथ स्तर तक पहुंच मजबूत करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी

0
17

◆ महानगर के सभी 85 शक्ति केन्द्रों पर बूथ समितियों की हुई बैठक


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महानगर के सभी 85 शक्ति केन्द्रों की बैठकें रविवार को सम्पन्न हुईं। बैठकों में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं प्रवासियों ने विभिन्न शक्ति केन्द्रों पर पहुंचकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।

अश्वनीपुरम शक्ति केन्द्र की बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में सामूहिक रूप से सुना जाए। कार्यक्रम के बाद बूथ समिति की बैठक आयोजित कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर रजिस्टर तैयार किया जाए, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं, विचार परिवार से जुड़े लोगों तथा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का पूरा विवरण अंकित हो। साथ ही निष्क्रिय पन्ना प्रमुखों से संवाद स्थापित कर उन्हें पुनः सक्रिय करने का प्रयास किया जाए।

रामघाट शक्ति केन्द्र की बैठक में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि शक्ति केन्द्रों की नियमित बैठकें संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य करेंगी और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विभिन्न शक्ति केन्द्रों की बैठकों में मंडल प्रभारी तिलकराम मौर्या, बाल कृष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, हरभजन गौड़ , प्रवासी शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, अरविंद सिंह, रवि शर्मा, अमल गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, शिवम् शुक्ला, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा, हेमंत जायसवाल, सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न शक्ति केन्द्रो पर उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here