Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमां ने लड़की पर लगाया बेटे को भगा ले जाने का आरोप

मां ने लड़की पर लगाया बेटे को भगा ले जाने का आरोप


जलालपुर अंबेडकर नगर। अभी तक लड़कियों को भगा ले जानें के मामले में लड़कों पर आरोप लगते रहे, लेकिन इस बार लड़के को भगा ले जानें का आरोप लगाते हुए मां ने पुलिस से शिकायत किया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है लड़के की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि लड़के का उक्त लड़की से कई बरसों से संबंध थे और अक्सर तक आना जाना रहता था इसी बीच गुरुवार की सुबह लड़की मेरे घर आई और मेरे लड़के को जबरदस्ती घर से खींच कर फरार हो गई। लड़के की मां की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments