Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर गुमशुदा महिला को मिशन शक्ति टीम ने गुरुग्राम से सकुशल किया बरामद

गुमशुदा महिला को मिशन शक्ति टीम ने गुरुग्राम से सकुशल किया बरामद

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। थाना हंसवर क्षेत्र से गुमशुदा महिला को पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। महिला के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के कार्य की सराहना की।

जानकारी के अनुसार थाना हंसवर में बीते 26 नवंबर को एक महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हंसवर वीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत गठित थाना हंसवर की मिशन शक्ति केंद्र पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला की तलाश करते हुए तकनीकी साक्ष्यों व सूचनाओं के आधार पर शनिवार को महिला को गुरुग्राम हरियाणा से सकुशल बरामद किया। इसके बाद थाना स्तर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

महिला के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताई। बरामदगी में मिशन शक्ति टीम के उप निरीक्षक विकास गैतम, महिला कांस्टेबल छाया सिंह एवं कांस्टेबल आशीष यादव की सराहनीय भूमिका रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version