Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर महापौर ने फीताकाटकर किया वसुधा भोजनालय का उद्घाटन

महापौर ने फीताकाटकर किया वसुधा भोजनालय का उद्घाटन

0

अयोध्या। लखनऊ हाईवे पर कोट सराय के घाटमपुर स्थित वसुधा भोजनालय उद्घाटन हुआ। उद्घाटन नगर निगम महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। आए हुए अतिथि का प्रोपराइटर रणवीर सिंह गुड्डू व कर्मवीर सिंह ट्विंकल, धर्मवीर सिंह ट्विंकल ने स्वागत सम्मान किया। रणवीर सिंह ने बताया कि वसुधा भोजनालय में आने वाले ग्राहको के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। भोजनालय में तीन बड़े हाल के साथ एक छोटा हाल है. इस छोटे हाल मे बर्थडे व एनिवर्सरी का कार्यक्रम किया जा सकता है। इसमें एक हब बनाकर उसमे गार्डन रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्किंग की उत्तम व्यवस्था मिलेगी। भोजनालय में 150 से 200 लोग की बैठने की व्यवस्था है। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर से बेहतर खाने की व्यवस्था दी जाएगी। उन्होंने कहा आने वाले समय में ऑनलाइन और होम डिलीवरी की सुविधा जल्द की जाएगी। मौके पर सतीश सिंह, राजेश सिंह, रामकुमार सिंह, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह, दिनेश सिंह, दिलीप सिंह मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version