Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याव्यापार अधिकार मंच की बैठक में उठा नक्शा स्वीकृति नोटिस का मुद्दा,...

व्यापार अधिकार मंच की बैठक में उठा नक्शा स्वीकृति नोटिस का मुद्दा, भामाशाह को सम्मान देने की मांग


अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को संगठन के आवासीय कार्यालय पर भाजपा नेता व संयोजक सुशील जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सुशील जायसवाल ने कहा कि भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ संपूर्ण अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए रामपथ सहित अन्य प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण में क्षेत्रीय जनता ने सरकार और प्रशासन का पूरा सहयोग किया है।

उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान अनेक लोगों का कारोबार और जनजीवन प्रभावित हुआ। समय-समय पर संगठन द्वारा ध्वस्त भवनों के पुनर्निर्माण में आ रही समस्याओं को जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया, जिस पर तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा विकास प्राधिकरण सहित संबंधित विभागों को निर्देश देकर समाधान भी कराया गया। इसके बावजूद वर्तमान में अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा भवन स्वामियों को नक्शा स्वीकृति के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिससे प्रभावित लोगों में भारी असंतोष व्याप्त है।

सुशील जायसवाल ने कहा कि जब केंद्र और प्रदेश सरकार अयोध्या को धार्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित कर रही है और महापुरुषों को उनके योगदान के अनुरूप सम्मान दिया जा रहा है, तो व्यापारी शिरोमणि भामाशाह, जिनके नाम पर केंद्र सरकार द्वारा भामाशाह दिवस घोषित किया गया है, उन्हें भी अयोध्या में यथोचित स्थान और सम्मान मिलना चाहिए।

इस अवसर पर प्रभारी विश्व प्रकाश रूपन ने बताया कि शुक्रवार को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या मंडलायुक्त से भेंट कर दोनों प्रमुख मुद्दों पर वार्ता करेगा और मांग पत्र सौंपेगा। बैठक में रमेश जायसवाल, कमल कौशल, मोहित सिंह बाबी, आकाश जायसवाल, संदीप गुप्ता, राजेश जायसवाल, शैलेंद्र सोनी ‘रामू’, प्रशांत जायसवाल, विकास अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments