Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा में ही पिछड़ो का हित व सम्मान - संजीव चौरसिया

भाजपा में ही पिछड़ो का हित व सम्मान – संजीव चौरसिया


◆ चौरसिया चेतना मंच ने आयोजित किया चौरसिया सम्मेलन


अयोध्या। चौरसिया चेतना मंच द्वारा गोस्वामी मैरिज लॉन चिखड़ी हैरिंग्टनगंज में चौरसिया सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मलेन को भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी व विधायक दीधा बिहार संजीव चौरसिया, नोखा बिहार के विधायक रामेश्वर प्रसाद चौरसिया, देवरिया विधायक सुरेन्द्र चौरसिया व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम आयोजक राकेश चौरसिया ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा पिछड़ो का हित व सम्मान भाजपा में ही है। जब भी भारतीय जनता पार्टी सरकार में आती है वह पिछड़ो के सम्मान के लिए कार्य करती है।  चौरसिया समाज के गंगा बाबू चौरसिया को राज्यपाल बना कर सम्मान देने का कार्य भाजपा ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पिछड़ों की सच्ची हितैषी है। पिछड़ों का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है।

रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि सपा एवं बसपा केवल पिछड़ों की राजनीति करती है। इन दोनों दलों को पिछड़े समाज की चिंता नहीं है। देश में एक मात्र भाजपा ही है जो पिछड़ों के हित में कार्य करती है।

विधायक देवरिया सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि भारत के संविधान में समाज के पिछड़े वर्गो के लिए विशेष सुविधायें एवं आरक्षण प्रदान किये गये हैं, ताकि इन जातियों तथा वर्गो का बहुमुखी विकास एवं जीवन स्तर अन्य वर्गो के समान हो सके।

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर सरकार द्वारा पिछड़ो के अधिकारों को सुनिश्चित किया गया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से हर पात्र व्यक्ति लाभांवित हुआ है। योजनाओं से बदलाव को सभी ने महसूस किया है।

इससे पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया तथा विधायक देवरिया सुरेन्द्र चौरसिया का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। भाजपा पदाधिकरियों से मुलाकात के दौरान सदस्यता महाअभियान के बारे में जानकारी लिया। घर-घर सम्पर्क कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ते हुए उन्हें भाजपा के सदस्य बनाने का निर्देश दिया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने उन्हें बताया कि अवध क्षेत्र के सभी जिलों में महानगर अयोध्या में अभी तक सर्वाधिक सदस्यता की गई है। कार्यकर्ता लगातार जनसम्पर्क व संवाद के माध्यम से लोगों को सदस्यता दिला रहें है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने जिले में सदस्यता अभियान की प्रगति से उन्हें अवगत कराया।

सम्मेलन में रमेश चौरसिया जिलाध्यक्ष चौरसिया समाज, ऋषि चौरसिया, अशोक चौरसिया, हृदय राम चौरसिया, रघुनंदन चौरसिया, सत्य प्रकाश चौरसिया, डा सूर्या चौरसिया, रामसूरत चौरसिया, महेन्द्र चौरसिया मौजूद रहे। सर्किट हाउस में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, सुनील तिवारी शास्त्री, शैलेन्द्र कोरी, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, बब्लू मिश्र ने उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments