Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासांस्कृतिक सेतु बना इंडो–कोरियन फेस्ट, बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरा रंग

सांस्कृतिक सेतु बना इंडो–कोरियन फेस्ट, बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरा रंग


◆ तीन दिवसीय फेस्ट का हुआ समापन


अयोध्या। नया घाट स्थित क्वीन हो पार्क में तीन दिवसीय इंडो–कोरियन फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन माननीय महापौर अयोध्या द्वारा कोरिया की महारानी की मूर्ति का अनावरण किया गया था। इसके उपरांत सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न प्रतिभागियों ने गायन एवं नृत्य की प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया।



कार्यक्रम के द्वितीय दिवस बच्चों के नाम रहा। इस दिन रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे सेना के जनरल मनोज कुमार सिंह यादव ने प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया तथा उन्हें संबोधित करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

तीसरे एवं अंतिम दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर खो-खो, टग ऑफ वॉर, लेमन रेस एवं सैक रेस जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोरिया से पधारे कोरिया गणराज्य के सुंग-मिन ने बच्चों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया तथा विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।

समापन अवसर पर कार्यक्रम की आयोजिका वंदना शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों की ओर से अयोध्या इंटरनेशनल स्कूल, अयोध्या अकादमी एवं महाराजा पब्लिक स्कूल के दो-दो अध्यापकों तथा विजेता खिलाड़ियों को तीन नाइट व चार डे का गोवा रिसॉर्ट टूर पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। इसके साथ ही सेवानिवृत्त सैनिक एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मीयों को शॉल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments