Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर गैस सिलेंडर के बढ़े दाम वापस हो,जनता से लूट बंद हो- अमित...

गैस सिलेंडर के बढ़े दाम वापस हो,जनता से लूट बंद हो- अमित कुमार वर्मा

0

अम्बेडकर नगर। होली के त्यौहार पर मंहगाई की मार से त्रस्त आम जनता पर मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में पचास रूपये और कामर्शियल गैस सिलेंडर में तीन सौ पचास रूपये की बढ़ोउत्तरी कर जनता की कमर तोड़ दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा गैसमूल्य वृद्धि दर आयोजित एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठ और जुमलेबाजी का दूसरा नाम है और जनता की जेब काटकर मित्रों की जेब भर रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जनपद के कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक गैस सिलेंडर पर माल्यार्पण कर हाथों में सिलेंडर लेकर भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाते हुये मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए पदमार्च कर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।

एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहाकि मोदी सरकार ने देश की गरीब आमजनता को गुमराह किया, मंहगाई रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचाया।

पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा कि कहाँ तो मोदी और शाह ने वादा किया था कि  होली पर गैस सिलेंडर मुफ्त देंगे वह तो दूर रहा उल्टे बेतहाशा दाम बढ़ा दिया।

उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल और उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव संजय तिवारी ने कहा कि यदि गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को तत्काल प्रभाव से वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस सतत आंदोलन करेगी।

धरना-प्रदर्शन को वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा,  पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू,संगठन प्रभारी रवीश शुक्ला ,उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया सचिव बृजेश सिंह यादव, उप्र अल्पसंख्यक कांग्रेस के सचिव  जियाउद्दीन अंसारी, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान गांधी और उप्र किसान कांग्रेस के सचिव अमित कुमार यादव ने भी संबोधित किया।

 प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष  नंद कुमार गुप्ता, वीरेंद्र प्रकाश  गौतम, हाजी सलीम, आदित्य नारायण तिवारी,राजेश कुमार प्रजापति , राधेश्याम चौहान, मो युनुस,अजय  पासवान ,अमित कुमार यादव ,रीतेश त्रिपाठी, रामरूप साहू, सोनू सिंह, राजेश कुमार, सैय्यद सैफ,दिनेश यादव,बृजमोहन, ज्ञानेन्द्र पाल,रजनीश कुमार राजभर मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version