Wednesday, November 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का समापन, घाटों पर...

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का समापन, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


◆ डीएम ईशा प्रिया ने चौहड़ा घाट पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, स्वयं भी की पूजा-अर्चना


अंबेडकर नगर। लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ का सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में समापन हो गया। भोर होते ही जिले के विभिन्न छठ घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की।

सुबह से ही घाटों पर छठी मइया के गीत गूंजने लगे। व्रती महिलाएं सूप में फल, ठेकुआ और पूजन सामग्री सजाकर घाटों पर पहुंचीं। सूर्योदय होते ही श्रद्धालुओं ने जल में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का विधि-विधान से समापन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments