Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगदी व गहने लेकर युवक के साथ फरार हुई युवती,पिता की तहरीर...

नगदी व गहने लेकर युवक के साथ फरार हुई युवती,पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी मां के गहने और 50 हजार नकद लेकर एक युवक के साथ फरार हो गई। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री बिना किसी को बताए घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि बेलऊवा बरियारपुर निवासी अंकेश बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया है। जब उससे संपर्क किया गया, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। किशोरी जाते समय घर से 50 हजार नगद व अपनी मां के जेवर भी साथ ले गई है। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments