Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर युवती जेवर व नगदी लेकर प्रेमी संग फरार, परिजनों में मचा कोहराम

युवती जेवर व नगदी लेकर प्रेमी संग फरार, परिजनों में मचा कोहराम

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती लाखों के जेवर और नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 10 सितंबर को उनकी पुत्री को लादाकपुर टांडा थाना अलीगंज निवासी समीर खान फोन कर बुलाया और अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि युवती घर से करीब पांच लाख रुपए के जेवर और बैंक खाते में जमा करीब छह लाख पचास हजार रुपए की पासबुक भी लेकर गई है। परिजनों ने बताया कि युवती की तलाश में कई जगह खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कटका थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version