Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्रर्वतन दल का नया “फिटनेस सुधार दंड” — दीवार के सहारे उल्टा...

प्रर्वतन दल का नया “फिटनेस सुधार दंड” — दीवार के सहारे उल्टा खड़ा कर दी जा रही है सजा

0

◆ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सजा दे रहे हैं प्रर्वतन दल के तीन सदस्य


अयोध्या। नगर निगम अयोध्या का प्रर्वतन दल इन दिनों अपनी कार्रवाइयों से ज्यादा अपनी “जिम ट्रेनिंग” जैसी हरकतों के लिए सुर्खियों में है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें प्रर्वतन दल के तीन कर्मी हाथों में डंडे लेकर सात-आठ लोगों को दीवार के सहारे पैर ऊपर–हाथ नीचे करने की “अनोखी सजा” देते नजर आ रहे हैं। दृश्य कुछ ऐसा कि मानो नगर निगम ने योग दिवस की तैयारी समय से पहले शुरू कर दी हो। या फिर नगर निगम का कोई नया संविधान है जिसमें त्वरित सजा का प्रावधान होता है। हांलाकि इस वीडियो की पुष्टि अयोध्या समाचार नही करता है।

सोशल मीडिया में वीडियो में बगल में एक ठेले पर “अयोध्या की स्पेशल पापडी चाट कॉर्नर” का बैनर दिखता है, जिसे दल का एक सदस्य डंडे से ऐसे हटाता है, जैसे कोई पुरातत्व विभाग का अधिकारी किसी रहस्यमय वस्तु की खोज में जुटा हो। जनता कह रही है कि शायद अब “स्वच्छ अयोध्या मिशन” के साथ “उल्टा लटकाओ अभियान” भी शुरू हो चुका है। वॉयरल वीडियों में लाउड स्पीकर पर हो रहा सीताराम का जाप साफ सुनाई दे रहा है।


वायरल वीडियो



वैसे तो नगर निगम का प्रर्वतन दल विवादों से पुराना नाता रखता है—कभी ठेला उठाता है, कभी भावनाएं। पर इस बार तो मामला थोड़ा ज्यादा फिटनेस फ्रेंडली हो गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने जांच का जिम्मा अपर नगर आयुक्त भरत भार्गव को सौंप दिया है। महापौर ने कहा है कि “दोषियों पर कार्यवाही होगी।”
अब जनता यह सोच रही है कि अगली बार प्रर्वतन दल कहीं “पुशअप” या “स्क्वाट” की क्लास तो नहीं शुरू कर देगा!

(अयोध्या समाचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।)

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version