Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या देवगढ़ में सहकारिता की नई पहल, किसानों के विकास को मिली नई...

देवगढ़ में सहकारिता की नई पहल, किसानों के विकास को मिली नई दिशा

0

◆ सात गांवों को जोड़ कर बनी समिति , 12 अक्टूबर तक चलेगा सदस्यता अभियान


◆ पूर्व सांसद  लल्लू सिंह ने किया नवगठित देवगढ़ सहकारी साधन समिति के सदस्यता अभियान की  शुरूआत


पूरा बाजार, अयोध्या । नवगठित बी०पैक्स (प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि.) देवगढ़ का उद्घाटन एवं सदस्यता अभियान का की शुरूआत पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया। गांव के सैकड़ों किसानों ने समिति की सदस्यता लेकर संगठनात्मक एकजुटता और आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश दिया। समारोह में पहुंचे अतिथियों का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से गर्मजोशी भरा स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती हैं। जब गांव का किसान संगठित होकर आगे बढ़ता है, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होता है। यह समिति किसानों के लिए उत्पादन से लेकर विपणन तक में सहारा बनेगी।

सहकारी समिति के निदेशक जे.बी. सिंह ने कहा कि समिति किसानों की जरुरतों के अनुरुप उर्वरक , कीट नाशक दवाईयां और कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगी। सहकारी समिति पूरा बाजार की न्याय पंचायत देवगढ़ के सात राजस्व ग्रामों देवगढ़, रहीमपुर दुगवा, समैसा, दतौली, रोशन नगर खुशियाल गंज, रुदौलिया को मिला कर नई सहकारी समिति देवगढ़ गठित किया गया है। 12 अक्टूबर तक चलने वाले सहकारिता सदस्यता अभियान के तहत कैम्प लगाया गया है। जिसमें ग्रामीणों की सहभागिता से यह समिति सशक्त बनेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा देने का काम देवगढ़ समिति करेगी। यह समिति किसानों के आर्थिक विकास का माध्यम बनेगी। सहाकारी समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह एवं उपाध्यक्ष सुधीर सिंह मुन्ना ने संयुक्त रुप से  कहा कि इस समिति के माध्यम से गांव के युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ कार्य करने से यह समिति क्षेत्र के विकास का मॉडल बनेगी।

मौके पर  अध्यात्मिक गुरु स्वामी शिवानंद , निवर्तमान सदस्य जिप गिरीश पाण्डेय डिप्पुल , सहकारिता नेता लाल साहब सिंह , लखपत सिंह , रण विजय सिंह , प्रधान रमेश सिंह , निवर्तमान मण्डलध्यक्ष नंद कुमार सिंह , प्रधान राज नारायण सिंह , दीप कुमार सिंह मौजूद रहे। रविन्द्र वर्मा , डब्लू मौर्या , किसान नेता राम लौट वर्मा , माया राम प्रजापति , पंकज सिंह , सचिव अरुण शुक्ला , सहकारी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ,यूनियन के प्रांतीय महा मंत्री सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य बैक अधिकारी , किसान एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।


क्या है बी-पैक्स


बी०पैक्स (प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि.) अब पारंपरिक सहकारी समितियों का उन्नत रूप बनकर ग्रामीण विकास का केंद्र बन रही है। इसके तहत जनऔषधि केंद्र, जनसेवा केंद्र से खतौनी, प्रमाणपत्र, टिकट बुकिंग, फोटोकॉपी व केवाईसी अपडेट जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। समिति के तहत पेट्रोल पंप संचालन और मूल्य समर्थन योजना से चना, मटर, मसूर, सरसों, बाजरा, मक्का जैसी फसलों की खरीद होगी। जिससे किसानों को लाभ और समिति की आय में वृद्धि होगी। समिति की व्यवसाय सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। पीएमकेएसके योजना से समिति को 55 इंच एलईडी टीवी व 12 कुर्सियां प्रदान की जा रही हैं। जिससे किसानों को प्रशिक्षण दिया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version