@ बिपिन सिंह
पूरा बाजार, अयोध्या। आज के इस लोकतांत्रिक और संवैधानिक युग में सूर्यवंशिय क्षत्रियों का कर्तव्य समाज , राष्ट्र और मानवता का उत्थान करना है । सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज का मुख्य उद्देश्य अपने गौरवशाली इतिहास और पारंपरिक मूल्यों जैसे शौर्य , रक्षा , न्याय को बनाए रखते हुए समाज का सर्वांगीण , तरक्की , शिक्षा का प्रसार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है ।
यह बात राजा दशरथ समाधि स्थल के ‘क्षत्रियभवन ‘ में आयोजित क्षत्रिय पंचायत को संबोधित करते हुए समाज के मुखिया भगवान बक्श सिंह ने बताया कि आज समय के बदलाव के साथ क्षत्रिय समाज के उद्देश्यों का स्वरुप भी पारंपरिक राजा या योद्धा से बदलकर आधुनिक सामाजिक सुधारक और राष्ट्र सेवक का हो गया है ।
देवगढ़ निवासी वरिष्ठ क्षत्रिय उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने बताया कि हम अपने पीढ़ियों को अपने महान पूर्वजों राम , महाराणा प्रताप एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास , आदर्शों और नैतिक मूल्यों को संजोना और नई पीढ़ी को उससे अवगत कराना होगा ।
सूर्यवंशी क्षत्रिय उत्थान समिति के संरक्षक श्री राजेन्द्र सिंह ने क्षत्रीय पंचायत में कहा कि सूर्यवंशी क्षत्रिय यानि रामवंशजों का लक्ष्य केवल अपनी जाति का विकास करना नहीं , बल्कि ‘ सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय ‘ की भावना भावना से देश और समूचे मानव समाज के कल्याण में अपना योगदान देना है ।
शिक्षाविद् शिव सिंह ने बताया कि सूर्यवंशी क्षत्रिय कभी भी शक्ति का अहंकार नहीं करके उसका उपयोग हमेशा कमजोरों की मदद करके के सत्य के पक्ष में सदैव खड़ा रहता है ।
शांतिपुर निवासी क्षत्रप अमरजीत सिंह काका ने कहा कि हम क्षत्रियों का इस वर्तमान आधुनिक युग में असली शक्ति ज्ञान और तकनीक है और उच्च शिक्षा प्राप्त कर बौद्धिक रुप से मजबूत बनना होगा। समाज के वित्त सचिव क्षत्रिय नेता अनिल कुमार सिंह ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि हमें जाति पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर पूरे समाज को एक सूत्र में बांधना और भाई चारा बढ़ाना होगा ।
सरायरासी में होने वाले क्षत्रिय महाकुंभ के मुख्य सूत्रधार आयोजक जयसिंह सिंह ने बताया कि27 अक्टूबर को दिन मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का समापन 2 नवंबर तक चलेगा । इसके उपरांत 3 नवंबर को हवन एवं महा भण्डारा होगा एवं 4 नवंबर को सूर्यवंशी क्षत्रिय महाकुंभ में विराट महा पंचायत के उपरांत विशाल ‘बिरादरीभात ‘ का आयोजन होगा ।
क्षत्रीय महाकुंभ के संयोजक बिपिन सिंह , सूरज सिंह एवं हिमांशु सिंह ने सामूहिक रुप से बताया कि आज क्षत्रिय पंचायत में आज क्षत्रिय नेता राजेश कुमार सिंह , एकादशी सिंह , प्रधान रणधीर सिंह लल्ला , रमेश सिंह ‘ अवधेश सिंह मुन्ना , शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह , अजय कुमार सिंह , विजय प्रताप सिंह , राम कुमार सिंह , पंकज सिंह , विजय प्रताप सिंह , नंद कुमार सिंह एवं भीम सेन सिंह आदि क्षत्रियों ने अपने विचार रखे ।