Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर डीएम ने सख्त निर्देश दिए, पराली जलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

डीएम ने सख्त निर्देश दिए, पराली जलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जनपद के सभी थाना अध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि पराली और अन्य कृषि अपशिष्ट जलाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी गंभीर रुख अपनाया है और राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदूषण फैलाने वाली ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ग्राम स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीट कांस्टेबल, ग्राम प्रहरी, राजस्वकर्मी और ग्राम प्रधानों के माध्यम से सूचना एकत्रित कर पराली जलाने की घटनाओं को तत्काल रोका जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में प्रवेश करने वाले सभी कंबाइन हार्वेस्टर में सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) अनिवार्य रूप से लगा होना चाहिए। यदि बिना SMS के कोई मशीन पाई जाती है, तो उसे तुरंत सीज किया जाए। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की स्थिति में संबंधित अधिकारी या कर्मचारी सीधे जिम्मेदार माने जाएंगे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार जनजागरण अभियान चलाने और किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version