Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सपा विधायक राम अचल राजभर का बयान वायरल, धार्मिक टिप्पणी को लेकर...

सपा विधायक राम अचल राजभर का बयान वायरल, धार्मिक टिप्पणी को लेकर मचा बवाल

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अकबरपुर से विधायक राम अचल राजभर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उन्होंने दक्षिण भारत में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वालों का समर्थन करते हुए उन्हें अपना “मसीहा” बताया है।

वीडियो सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वीडियो को लेकर सत्तारूढ़ दल और हिंदू संगठनों ने राजभर के बयान पर कड़ा विरोध जताया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पीडीए की चौपाल का है, जहां विधायक राम अचल राजभर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

अपने भाषण के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि “यदि लोग अपने धर्मगुरुओं की लिखी किताबें पढ़ेंगे तो न कुंभ जाएंगे, न अयोध्या।” इतना ही नहीं, उन्होंने बीजेपी और आरएसएस नेताओं पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कई व्यक्तिगत तंज कसे।

बयान में उन्होंने कुछ प्रमुख नेताओं और बागेश्वर धाम सरकार को लेकर भी विवादित बातें कहीं, जिसके चलते माहौल और गरम हो गया है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वहीं, विरोधी दलों ने इस बयान को हिंदू आस्था पर प्रहार बताते हुए सपा पर “हिंदू विरोधी मानसिकता” का आरोप लगाया है। प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल इस वीडियो की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version