Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं


◆ अकबरपुर में 56 शिकायतें मिलीं, आठ का मौके पर निस्तारण


अम्बेडकर नगर। स्वतंत्रता दिवस के कारण अगस्त के तृतीय शनिवार को होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस सोमवार को शासन के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील अकबरपुर में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। शिकायतों के समाधान में शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव था, उनका तत्काल समाधान कराया गया। वहीं स्थलीय जांच अथवा अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता वाले मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

अकबरपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिले की अन्य तहसीलों में भी वरिष्ठ अधिकारियों ने जनसामान्य की शिकायतें सुनीं। भीटी तहसील में 21 शिकायतों में चार, टांडा में 23 में पांच, जलालपुर में 35 में चार तथा आलापुर में 45 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों को शेष शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments