Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वीवीपैड मशीनों का रख रखाव एवं सुरक्षा का अवलोकन किया। इस दौरान आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी साथ रहे। आयोग के निर्देश पर ईवीएम वेयर हाउस एवं वीवीपैड का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है। उन्होने ताला खुलवाकर ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी के साथ में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना बंधु, प्रभारी अधिकारी ईवीएम/पीडी डीआरडीए, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम एवं भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा आदि सहित अन्य राजनैतिक मान्यता प्राप्त दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version