Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बंद व घाटे में चल रहे सिनेमाघरों के पुनर्जीवन को प्रोत्साहन योजना...

बंद व घाटे में चल रहे सिनेमाघरों के पुनर्जीवन को प्रोत्साहन योजना लागू

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। बंद पड़े एवं घाटे में चल रहे सिनेमाघरों के पुनर्जीवन के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए सिनेमाहालों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। यह जानकारी अपर आयुक्त, राज्यकर प्रभारी मनोरंजन कर ने दी है।

उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य जर्जर अथवा लंबे समय से बंद पड़े सिनेमाघरों को पुनः संचालित करना है। इसके तहत पुराने एवं अनुपयोगी छविगृहों को तोड़कर उनकी जगह लघु क्षमता वाले आधुनिक सिनेमाहालों तथा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही संचालित या बंद सिनेमाघरों की आंतरिक संरचना में आवश्यक सुधार कर उन्हें दोबारा शुरू करने तथा बिना संरचनात्मक परिवर्तन के बंद पड़े एकल स्क्रीन सिनेमाघरों को पुनः संचालित करने के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी।

अपर आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 75 से अधिक सीट क्षमता वाले एकल स्क्रीन सिनेमाघरों के निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा जिन जनपदों में अभी तक मल्टीप्लेक्स की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां नए मल्टीप्लेक्स स्थापित करने एवं जिन जिलों में मल्टीप्लेक्स पहले से संचालित हैं, वहां अतिरिक्त आधुनिक मल्टीप्लेक्स के निर्माण के लिए भी विशेष योजनाएं लागू की गई हैं।

उन्होंने जनपद के सभी बंद एवं चालू सिनेमाघर मालिकों, लाइसेंसधारकों, प्रबंधकों, संचालकों सहित अन्य इच्छुक व्यक्तियों, फर्मों एवं कंपनियों से अपील की है कि वे इन प्रोत्साहन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version