अयोध्या। ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार सुबह महापौरमहंतगिरीशपतित्रिपाठी व नगरआयुक्तजयेंद्रकुमार ने सुभाषचंद्रबोसवार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण का आगाज़ नियावांचौराहे से हुआ, जहां भाजपा नेता बुद्धिपालप्रजापति ने महापौर का स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान नालासफाई, सड़कमरम्मत, पानीकीगुणवत्ता और कूड़ानिस्तारण से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं। महापौर ने सफाईनिरीक्षककमलकुमार को तत्काल समस्या समाधान के निर्देश दिए, जबकि नगर आयुक्त ने खड़ंजा सुधार के साथ-साथ सीवरलाइनकार्यपूर्णहोनेकेबादआरसीसीसड़कनिर्माण कराने को कहा।
आलोकपुरीकॉलोनी में जलभराव की समस्या पर योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया, जबकि डॉ. अलकासिंहगली में टूटी पुलिया के पुनर्निर्माण हेतु पत्रावली तैयार करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान इंडियामार्का–टूहैंडपंप जांच में सही पाया गया तथा घरों में सप्लाई हो रहे पानी की गुणवत्ता भी संतोषजनक पाई गई।
कंधारीबाजार में नाले को मुख्य नाले से जोड़ने तथा आर्यकन्यारोड पर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही की जांच के निर्देश दिए गए। अलकाटावर में अग्निशमन व्यवस्था की कमी पर शिकायत दर्ज की गई। मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, सहायक अभियंता जलकल जयकुमार, सफाई निरीक्षक राजेश वर्मा, पूर्व पार्षद राम आशीष निषाद, पार्षद रमाशंकर निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, भाजपा नेता अंशुमन मित्रा, नीरज यादव, रमेश राना, एकता भटनागर, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।