Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर श्रवण धाम महोत्सव की तैयारियों का अपर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,...

श्रवण धाम महोत्सव की तैयारियों का अपर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। जनपद की तहसील अकबरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चियूंटीपारा में स्थित महात्मा श्रवण कुमार की निर्वाण स्थली पर आगामी 18 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य श्रवण धाम महोत्सव–2026 की तैयारियों का आज अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रंजीत सिंह द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोत्सव के सकुशल आयोजन हेतु गठित समस्त समितियों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने श्रवण धाम परिसर का गहन निरीक्षण कर साफ–सफाई, रंगाई–पुताई, साज–सज्जा, दीपोत्सव के अंतर्गत घाटों पर दियों की सुव्यवस्थित व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने परिसर स्थित पर्यटक गेस्ट हाउस में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर महोत्सव के तीनों दिवसों में प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की तथा सभी समितियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय–सीमा में समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

       इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रंजीत सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से आयोजित हो रहा यह ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव जनपद की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि महोत्सव भव्य, दिव्य, सुव्यवस्थित एवं स्मरणीय बन सके।

उन्होंने बताया कि श्रवण धाम महोत्सव–2026 के अंतर्गत देश एवं विभिन्न प्रदेशों से आमंत्रित कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे महोत्सव की गरिमा और अधिक बढ़ेगी।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वास्थ्य एवं कानून–व्यवस्था सहित समस्त मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष निर्देश दिए, जिससे महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, अपर उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version