मया बाजार /अयोध्या । रामलला के दर्शन कर आज़मगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं की मारुति कार को मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार एंडेवर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना मया बाजार टांडा बाईपास के समीप करीब 3:30 बजे हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां सड़क किनारे खेत में पलट गईं। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार टांडा रोड चौराहे पर अकबरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार एंडेवर (UP32 KM 1400) ने कार को बाईं ओर से जोरदार टक्कर मार दी।



