◆ मुख्यमंत्री ने सरयू जयंती व नृत्यगोपालदास जन्मोत्सव पर साधा जनचेतना का निशाना
◆ सभी जिलाधिकारियों को एक नदी के पुनर्जीवन का दिया निर्देश
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्या में आयोजित 13वें सरयू जयंती महोत्सव और मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के 87वें जन्मोत्सव समारोह में हिस्सा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक गौरव और विकसित भारत के निर्माण की साझा नींव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नदियां रहेंगी तभी धरती माता, पर्यावरण और जीव-जंतु सुरक्षित रहेंगे। इस संदेश के साथ उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिले की एक नदी को पुनर्जीवित करें।



