Friday, March 6, 2026
HomeHomeदुल्हन के सिर बाल कम थे, दहेज न मिलने पर बारात को...

दुल्हन के सिर बाल कम थे, दहेज न मिलने पर बारात को लौटा ले जाने का आरोप

 

◆ वधू पक्ष की तरफ से पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


◆ वैवाहिक स्थल पर दोनो पक्षों में हुआ जमकर हंगामा


अयोध्या। थाना बीकापुर के रुरुखांस गांव में मध्य रात्रि वर तथा वधू पक्ष में विवाद हो गया। विवाद होने के बाद दूल्हा रात में वैवाहिक स्थल से गायब हो गया। इसके बाद बाराती भी निकलने लगे। मामले में कोतवाली बीकापुर में मुकदमा पंजीकृत करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुल्हन की बहन का आरोप है कि रात में वर पक्ष के लोग कैश की मांग कर रहे थे। बहन के सिर पर बाल कम है। अगुवा व उसकी पत्नी के साथ लड़के के चाचा व लड़के को कन्या दिखाई गयी। जिसके बाद शादी तय हुई। आरोप यह भी है कि रात में दूल्हे के बाप ने दुल्हन के सिर पर बिग होने का आरोप लगाते हुए उनका बाल उखाड़ लिया। इसके साथ भोजन पर गाड़ी चढ़ा दी तथा दुल्हन के जीजा व भाई को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। मामला कोतवाली पहुंचा। जहां दोनो पक्ष में सुलह समझौते का प्रयास भी हुआ। अंत में पुलिस ने वधू पक्ष की तरफ से मुकदमा पंजीकृत करके जांच प्रारम्भ कर दी है। सीओ बीकापुर ने बताया कि बीकापुर के रुरुखास में शादी समारोह के दौरान वर व वधू पक्ष में विवाद हो गया। वधू पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments