Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या लापता सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव सरयू नदी में मिला

लापता सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव सरयू नदी में मिला

0
ayodhya samachar

अयोध्या। बस्ती जनपद के थाना परशुरामपुर से लापता चल रहे सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव रविवार को सरयू नदी में मिला। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के तिहुरा माझा इलाके में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नदी से शव बाहर निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ के रूप में हुई, जो मूल रूप से देवरिया जनपद के निवासी थे और बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात थे।

क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने का प्रतीत हो रहा है। शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version