Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या लापरवाही पर दो चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई, एक निलंबित दूसरा लाइन हाजिर

लापरवाही पर दो चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई, एक निलंबित दूसरा लाइन हाजिर

0
police logo

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा जनपद में कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस उपनिरीक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। प्रेस नोट के अनुसार थाना कैंट क्षेत्र की सहादतगंज चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश त्रिपाठी को अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच प्रस्तावित है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना कोतवाली बीकापुर क्षेत्र की चौरे बाजार चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश पटेल को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। उनके विरुद्ध भी विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version