Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनहर में मिला युवक का शव, मंगलवार की शाम से गायब था...

नहर में मिला युवक का शव, मंगलवार की शाम से गायब था मृतक


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र की नहर में बुधवार सुबह एक युवक का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोलपुर गांव निवासी बंशीलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार शाम शराब के नशे में नहर में कूद गया था, जिसके चलते उसकी डूबकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंशीलाल मंगलवार शाम शराब की दुकान पर शराब पीने के बाद नशे की हालत में कुछ देर तक हंगामा करता रहा। इसी दौरान वह अचानक नहर में कूद गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत युवक ने एक नहर से निकलकर दूसरी नहर में छलांग लगा दी, जहां से वह वापस नहीं निकल सका। बुधवार सुबह करीब 7 बजे रुकुनपुर कासिमपुर नहर के किनारे लोगों ने एक शव उतराता देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त बंशीलाल के रूप में की और परिजनों को सूचित किया। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला नशे में डूबने का प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजन मृतक की असामयिक मौत से गहरे सदमे में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments