Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानदी में उतराता मिला नवजात बच्चे का शव, वहां मौजूद लोगों ने...

नदी में उतराता मिला नवजात बच्चे का शव, वहां मौजूद लोगों ने किया अंतिम संस्कार

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जलालपुर नगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नगर से होकर गुजरने वाली तमसा नदी में शुक्रवार को एक नवजात शिशु का शव उतराता हुआ मिला।जिसे देखकर लोग हैरान हो गये। जानकारी होने पर नदी किनारे लोगों की भीड़ एकत्र होगयी। इसी बीच तमसा नदी के बालाघाट पर दाह संस्कार करने पहुंचे उसमापुर मोहल्ले वासियों ने नदी मे तैर रहे नवजात शिशु को बाहर निकाल कर दाह संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की। बताया जाता है कि जलालपुर  कोतवाली क्षेत्र के तमसा नदी में लोक लाज के भय से किसी के नवजात शिशु को तमसा नदी में फेंक दिया था। शुक्रवार को जब उसमापुर मोहल्ले के लोग एक बुजुर्ग की मौत का दाह संस्कार करने के लिए नदी किनारे बालाघाट पर पहुंचे तो देखा की नदी में नवजात शिशु का शव तैर रहा है ।जिसे युवक आनंद कुमार निवासी उसमापुर जलालपुर ने बाहर निकाला और शव कर दाह संस्कार कर दिया । इस संबंध में संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ले वासियों  के सहयोग से नदी से नवजात शिशु निकालकर दाह संस्कार करा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments