Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या टीकाकरण अभियान की सफलता में सबसे बड़ा योगदान महिलाओं का : डा...

टीकाकरण अभियान की सफलता में सबसे बड़ा योगदान महिलाओं का : डा ममता पाण्डेय

0

◆ समाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 11 महिलाए सम्मानित


◆ भाजपा कार्यालय पर महिलाओं को दिया गया सुषमा स्वराज अवार्ड


अयोध्या। भाजपा ने पार्टी कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले में सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली ग्यारह महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने महिलाओं को अवार्ड देने के साथ में भगवा पट्टिका व राममंदिर का माडल भेंट किया। कार्यक्रम की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्जवलन के उपरान्त हुई।
महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना परिवार से लेकर समाज व देश का विकास नहीं हो सकता है। आदि काल से महिलाएं मानव समाज के लिए प्रेरणा का श्रोत्र बनी हुई है। कोविड के दौरान महिला डाक्टरों, नर्सो, आशा वर्करों, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए मरीजों को अपनी सेवाएं दी है। टीकाकरण अभियान की सफलता में सबसे बड़ा योगदान महिलाओं का रहा है। समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को आज सम्मानित किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। मिशन शक्ति की जमीनी स्तर पर सफलता इसका एक प्रमुख उदाहरण है। बेटियों को गुणवक्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। गरीब महिलाओं के भीतर आत्मविश्वास का संचार करने के लिए सरकार ने उज्जवला, निःशुल्क शौचालय व विद्युत कनेक्शन जैसी योजनाएं दी है।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा सरोज मिश्रा ने कहा कि समाज के लिए विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इसके लिए भाजपा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। सम्मानित होने वाली महिलाओं में प्रधान शशि प्रभा, प्रधानाचार्य मायादेवी ओझा, स्वयं सहायता समूह के लिए कमला देवी, शिक्षिका शिवानी रावत, एनम प्रियंका आनंद, आंगनबाड़ी कार्यकत्री विमला सिंह व कुलेश्वरी गुप्ता, सुपरवाईजर आंगनवाड़ी अरुणा वाजपेई व मधु सिंह, एकल विद्यालय के लिए रागिनी गुप्ता व आशा बहू तारा तिवारी शामिल रही। इस अवसर पर सुमन पासवान, सीमा सिंह, सीमा यादव, करुणा पाण्डेय, सरिता बंसल प्रमुख रुप से उपस्थित रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version