Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या न्यास ने जिले में दो स्थानों पर आयोजित किया भंडारा

अयोध्या न्यास ने जिले में दो स्थानों पर आयोजित किया भंडारा

0

अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था अयोध्या न्यास के तत्वावधान में जिले के मवई चौराहा तथा भरतकुंड में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान का पूजन-अर्चन कर किया। इसके बाद श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भंडारे में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें प्रसाद वितरित किया। आयोजन स्थल पर बज रहे भजन पूरे परिवेश में भक्ति का संचार कर रहे थे। पूरे दिन दोनों स्थानों पर श्रद्धा, सेवा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार का विशेष महत्व है। भंडारा केवल भोजन वितरण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में समरसता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक सशक्त अवसर है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की पावन धरती सदैव लोककल्याण और जनसेवा की प्रेरणा देती रही है। इसी भावना के साथ अयोध्या न्यास निरंतर सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा का कार्य कर रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version