Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या ककरही हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले विधायक, बेहतर इलाज व कार्रवाई...

ककरही हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले विधायक, बेहतर इलाज व कार्रवाई का दिलाया भरोसा

0

अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मगंलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। वहां ककरही बाजार हत्याकांड में घायल मतक की पत्नी का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेते हुए घायल महिला को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे। चिकित्सकों ने विधायक को घायल महिला की स्वास्थ्य स्थिति और चल रहे उपचार की प्रगति से अवगत कराया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ककरही बाजार में हुई यह घटना अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। पारिवारिक विवाद का इस प्रकार हिंसक रूप लेना समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरा समाज खड़ा है और प्रशासन भी उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने घायल महिला के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व शौचालय को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी थी। बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version