Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला सहकारी बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक सम्पन्न

जिला सहकारी बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक सम्पन्न


अयोध्या। जिला सहकारी बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक बैंक के प्रधान कार्यालय कोर्ट कम्पाउण्ड में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री  जेपीएस राठौर रहे। अध्यक्षता बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने किया। सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी अश्वनी कुमार कटियार द्वारा बैंक का वर्ष 2023-24 का संतुलन पत्र का लेखा जोखा व लाभ-हानि खाते व बैठक का एजेण्डा प्रस्तुत किया गया। जिसका प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने बैंक की आगामी योजनाओं एवं बैंक की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया गया।

सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने बैंक का नाम जिला सहकारी बैंक लि. फैजाबाद से जिला सहकारी बैंक लि., अयोध्या हो जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। उन्होंने बताया कि बी-पैक्स उर्वरक व्यवसाय हेतु 10 लाख की ब्याज मुक्त क्रेडिट को 15 लाख कर दिया गया है।

राज्यमंत्री द्वारा जनपद अयोध्या में नवगठित बी-पैक्स के अध्यक्ष एवं सचिव को निबन्धन प्रमाण पत्र वितरित किया गया। अयोध्या शाखा सदर को अधिक लाभ अर्जित करने पर शाखा प्रबन्धक सदर को सम्मानित किया गया। संचालन अनुभाग अधिकारी प्रशासन सुधीर कुमार सिंह ने किया।

बैठक में महापौर महन्त गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक चन्द्रभानु पासवान, रामचन्द्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्र, अवधेश पाण्डेय बादल, जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय , सभापति सहित बैंक के संचालक सुरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय, राम सुन्दर, शम्भूनाथ सिंह, सूबेदार यादव, विनीत कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्र, अशोक कुमार, शकुन्तला वर्मा, मालती सिंह, मंजू सिंह, आनन्द जायसवाल एवं राघवेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments