Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस के नवनियुक्त महानगर व जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर व जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत


अयोध्या। कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह तथा महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम रानू का कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह का संयोजन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया निर्णय से आम कार्यकर्ता प्रसन्न है। पार्टी द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय सर्वोपरि होता है तथा सभी को इस निर्णय के साथ चलना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष से अपेक्षा की की कांग्रेस पार्टी के संगठन को वार्ड और न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने के लिए दोनों अध्यक्ष प्रयास करेंगे।  पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहा सरकारी तानाशाही के इस दौर में हमारे नेता राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक आम जन के हितों के लिए जो लड़ाई लड़ रहे हैं उसे लड़ाई को जिले में निचले स्तर तक पहुंचाने का कार्य हमारे अध्यक्षों को करना होगा।

जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा मेरा 40 वर्षों से कांग्रेस के प्रति जो समर्पण रहा है उसी के फल स्वरूप आज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसे पर मैं खरा उतरने का सदैव प्रयास करूंगा। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम रानू ने कहा कि महानगर में कांग्रेस का मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने के लिए मैं पूरा प्रयास करूंगा।

अंत में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष रामदासवर्मा ने दोनों अध्यक्षों को कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा दोनों अध्यक्ष आपस में सामंजस बनाते हुए पार्टी हित में कार्य करें और पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करें। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments