Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राहुल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज रामपुरभगन में मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह

राहुल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज रामपुरभगन में मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह

0
0

अयोध्या। तहसील बीकापुर क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर भगन बाजार मे स्थित राहुल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह बब्लू ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार सिंह व पूर्व प्रमुख शिवकुमार सिंह रहे। अध्यक्षता अमरनाथ सिंह ने किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्र गीत, भक्ति गीत एवं सामाजिक गीत तथा प्रेरणादायक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। आपरेशन सिंदूर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू ने विद्यालय की गुणवत्ता एवं शैक्षिक पठन-पाठन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के समक्ष रखें। नवोदय विद्यालय में चयनित अक्षय यादव को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा विभिन्न विद्यालयों में कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय समदा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर भगन के बच्चे शामिल हुए। जिसमें अपर्णा प्रथम स्थान, प्रतिज्ञा द्वितीय स्थान तथा मानसी, कविता व आयुषी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें विद्यालय द्वारा पुरस्कार दिया गया। मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विनय सिंह, प्रधानाचार्य अनिल पांडे, रेखा तिवारी, अध्यापक रमाकांत तिवारी, भगवान बली यादव, राहुल कुमार, शीला सिंह ,प्रिया निषाद, मीरा, प्रीती, प्रज्ञा, अन्नू, सीता मौजूद रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here