Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर धर्मांतरण का आरोप निकला जमीनी विवाद, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

धर्मांतरण का आरोप निकला जमीनी विवाद, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के दरगाह शाह रमजान गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां पर जबरन धर्मांतरण कराने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़ित का आरोप था कि उसकी सौतेली मां ईसाई धर्म का प्रचार करती हैं और परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाती हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और पत्नी को प्रताड़ित करने की बातें भी कही गईं।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी उसे घर से निकालने और पुश्तैनी जमीन बेच देने की धमकी दे रही है। परिवार ने इसे जबरन धर्मांतरण और प्रताड़ना बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि यह मामला धर्मांतरण से जुड़ा नहीं है, बल्कि आपसी जमीनी विवाद है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत से विवाद निपटाने की सलाह दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version