Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रसूता की मौत के बाद से फरार है आरोपी चिकित्सक, पुलिस ने...

प्रसूता की मौत के बाद से फरार है आरोपी चिकित्सक, पुलिस ने कई जगह दी दबिश, हाथ नहीं लगा आरोपी


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस नगर स्थित अयोध्या हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद डॉक्टर व अस्पताल के कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के पश्चात आरोपियों की धर पकड़ के लिए  जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग पा रहा है। विदित हो कि बीते 24 अगस्त को गुंजन चौहान निवासी कंजा इस्माइलपुर  कोतवाली जलालपुर की अयोध्या हॉस्पिटल में ऑपरेशन के पश्चात एक बच्चा पैदा हुआ था तत्पश्चात उसकी तबीयत खराब होने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का के पति संजय चौहान व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक जयप्रकाश की तहरीर पर अस्पताल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था तत्पश्चात पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है लेकिन सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस इन आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है इनको पकड़ने के लिए बाराबंकी, लखनऊ, आजमगढ़ समेत स्थानो पर छापेमारी की परंतु पुलिस के हाथ नहीं लग सके। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की  पकड़ के लिए प्रयास जारी है तथा सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments