Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार्यक्रम आयोजित कर जनता इंटर कॉलेज के संस्थापक की मनाई गई 20वीं...

कार्यक्रम आयोजित कर जनता इंटर कॉलेज के संस्थापक की मनाई गई 20वीं पुण्यतिथि

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव के संस्थापक व प्रधानाचार्य विश्वनाथ वर्मा की 20 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कालेज के प्रांगण में सरस्वती जी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा द्वारा माल्यार्पण किया गया , तत्पश्चात स्वर्गीय विश्वनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके दीपदान प्रज्वलित कर  याद करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस अवसर पर विद्यालय द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को 350 निशुल्क स्वेटर वितरित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा , अनिल वर्मा, विनोद कुमार वर्मा प्राचार्य, विश्वनाथ वर्मा , दान बहादुर वर्मा , लल्लन बहादुर वर्मा ,जिया लाल वर्मा, राम प्रताप वर्मा ,रामचंद्र वर्मा, वासुदेव प्रजापति, राममिलन वर्मा, आसाराम वर्मा ,सेवाराम वर्मा, करुणासागर वर्मा एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे । साथ ही इस मौके पर विद्यालय छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया तथा विद्यालय के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2022 के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments