Saturday, October 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिराएदार ने बुजुर्ग दंपत्ति को घर से बाहर निकालने का आरोप, प्रशासन...

किराएदार ने बुजुर्ग दंपत्ति को घर से बाहर निकालने का आरोप, प्रशासन ने नहीं किया कोई कार्रवाई

अयोध्या। रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग महिला ने अपने किराएदार पर खुद को घर से बेघर करने का आरोप लगाया है। अपनी गाढ़ी कमाई से खरीदी गई सम्पत्ति पर कब्जा प्राप्त करने के लिए वह अधिकारियों के चहां चक्कर लगा रही है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली और वर्तमान में रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र के दूल्हा-दुल्हन भवन, रामकोट में निवास कर रही रूपा सखी पत्नी शीतल दास ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है। करीब तीन दशक पहले उन्होंने रामकोट की हरिहर कॉलोनी में 91,500 रुपये में जमीन खरीदी थी और उस पर चार कमरों का मकान बनवाकर रह रही हैं। उनके पति शीतल दास चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
पीड़िता के अनुसार, 20 अगस्त को पुणे निवासी महादेव उर्फ हेमंत ठाकुर ने उनके यहां एक कमरा किराए पर लिया और अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहने लगा। आरोप है कि किराएदार ने पहले उनकी बुजुर्गी का फायदा उठाकर संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाया और मना करने पर मारपीट की। इसके बाद उसने पूरे मकान पर कब्जा कर अपना ताला लगा दिया।
रूपा सखी ने आरोप लगाया कि संपत्ति की रक्षा के लिए उन्होंने अयोध्या के बसौली मंदिर निवासी और अपने गांव की भतीजी प्रियंका पाठक व उनके पति पंकज पाठक पुत्र किशन कुमार पाठक के नाम मकान का दाननामा लिख दिया है। इसके बावजूद किराएदार मकान छोड़ने को तैयार नहीं है। रामजन्मभूमि थाना पुलिस ने आरोपी को थाने में बंद भी किया, लेकिन अभी तक उन्हें कब्जा नहीं दिलाया जा सका है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments