Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफरियादियों की कमी से तहसील समाधान दिवस सूना- सूना रहा 

फरियादियों की कमी से तहसील समाधान दिवस सूना- सूना रहा 

बीकापुर अयोध्या। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस सूना रहा। फरियादियों की संख्या काफी कम रही। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी नहीं आ सके। उप जिलाधिकारी ध्रुव खड़िया भी मौजूद नहीं रहे। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुछ 40 शिकायते आई जिसमें पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष बची शिकायतों के निस्तारण के लिए तहसीलदार द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह, पूर्ती निरीक्षक विनोद यादव, खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह, एसडीओ नलकूप विकास चौधरी, अवर अभियंता हेमंत वर्मा सहित अन्य विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी और राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments