Thursday, July 23, 2026
HomeUncategorizedकिशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। रिश्तेदारी में गई किशोरी को दो लोगों ने अपहरण करते हुए एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सहयोगी समेत दो लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने जलालपुर कोतवाली में शनिवार को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को रात लगभग 12  बजे विपक्षी विकास राजभर व धोनी निवासी फतेहपुर मोहितपुर कोतवाली जलालपुर ने मेरे भाई की पुत्री 15 वर्षीय जो रिश्तेदारी कटका थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी जहां यह दोनों रात में पहुंचकर जब लड़की बाथरूम से निकली तो दोनों लोग अपहरण कर लिए और रातों-रात एक बाग में ले जाकर विकास राजभर ने दुष्कर्म किया तथा धोनी साथ में मौजूद रहे दोनों विपक्षियों ने धमकी देते हुए बोला कि कभी भी रात-विरात जान से मार डालेंगे । पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments