Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवालीबॉल चैंपियनशिप के लिए टीम का हुआ गठन

वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए टीम का हुआ गठन


जलालपुर, अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम बबुरा में जिला वालीवाल संघ द्वारा जनपद देवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए टीम का गठन किया गया। उक्त के संबंध में जानकारी देते हुए जिला वालीवाल संघ सचिव राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में जिले की कई टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया ।चयनित होने वाले खिलाड़ी विनीत मिश्रा, अभिषेक, सत्यम मिश्रा, मनीष मिश्रा, प्रशांत सिंह, रविकांत पांडे, हर्ष कुमार, शिवम मिश्रा, सलमान खान, आजाद मिश्रा, प्रदीप सिंह,लक्ष्य सिंह, रिंकू मिश्रा तथा शिवांग मिश्रा का चयन किया गया है । यह लोग देवरिया जनपद में होने वाली  चैंपियनशिप  प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर वॉलीबॉल संघ के संरक्षक  ओम प्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष सुनील मिश्रा भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments