Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा सरकार में शिक्षकों को मिला सबसे ज्यादा सम्मान - पवन पाण्डेय 

सपा सरकार में शिक्षकों को मिला सबसे ज्यादा सम्मान – पवन पाण्डेय 


अयोध्या। सपा कार्यालय लोहिया भवन में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक सभा डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शिक्षकों के लिए जितना काम किया है। उतना आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षकों का सबसे ज्यादा सम्मान मिला है। उन्होंने कहा यह लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है सभी शिक्षकों एक जुट होकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को जिताना है। जिससे केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन सके। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में सभी वर्गों का विकास हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंच कर लोकसभा चुनाव में पीडीए के सहयोग से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जीताकर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना है।

 शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार जनता बदलाव चाहती है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सभा के जिला महासचिव डॉ. घनश्याम यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, हामीद जाफर मीसम, राम बक्श यादव, बृजेश सिंह चौहान, राम अचल यादव, सरोज यादव, अवनीश प्रताप सिंह, विमल सिंह यादव, संत प्रसाद मिश्र, दालसिंगार गौड़, जेपी यादव, आकिब खान, रामचंद्र वर्मा, तहसीलदार सिंह, अमरनाथ सिंह, शशांक वर्मा, विजय कुमार यादव, हिमांशु यादव सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments