Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती में शिक्षक-अभिभावक बैठक सम्पन्न

उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती में शिक्षक-अभिभावक बैठक सम्पन्न


जलालपुर अंबेडकर नगर। भियांव ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों की शिक्षा, उपस्थिति, व्यवहार और समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रधानाध्यापक राज बहादुर मिश्र ने अनुपस्थित चल रहे बच्चों के बारे में जानकारी ली और अभिभावकों से उन्हें नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों को डीबीटी के माध्यम से प्राप्त 1200 रुपये की धनराशि का बच्चों की पढ़ाई में सदुपयोग करने हेतु प्रेरित किया। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों की प्रगति, शारदा कार्यक्रम के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों के पहलुओं, साफ-सफाई और रोगों से बचाव जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैठक का संचालन वरिष्ठ सहायक अध्यापक राज करण प्रजापति ने किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक सम्पूर्णनंद, प्रदीप मौर्य, अरशद कमाल, राम जियावन, संगीता देवी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, राधिका, कुसुम सहित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गंगाराम, मायाराम, नीतू कुमारी, सुस्मिता, ममता, सुनीता, अनीता, त्रिभुवन, रामशब्द, पूनम, प्रमिला, रवीन्द और दीपा समेत भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक के उपरांत सभी को जलपान कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments