Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर टांडा पुलिस ने 238 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी दबोचा

टांडा पुलिस ने 238 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी दबोचा

0

अंबेडकरनगर। अपराध नियंत्रण और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली टांडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मौर्य नगर चौराहा से एक व्यक्ति को 238 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में गुरुवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान अनन्तराम उर्फ अन्तू पुत्र जग्गू निवासी रामपुर कला बंजरहा, थाना कोतवाली टांडा, उम्र लगभग 42 वर्ष को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी में उसके पास काली प्लास्टिक की पन्नी में रखा 238 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मजदूरी और गारा-माटी का काम करता है। आर्थिक तंगी के कारण वह गलत संगत में पड़ गया और गांजे की पुड़िया बनाकर आसपास के लोगों को बेचने लगा। बरामद गांजा भी वह रात में बेचने के इरादे से जा रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर वर्ष 2004 में चोरी व धमकी की धाराओं में तथा वर्ष 2017 में मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो चुका है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल फूलचंद्र और कांस्टेबल सूरज शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version