Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री व सांसद के...

जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री व सांसद के बीच हुई वार्ता

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबों देवी का सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने सांसद लल्लू सिंह से जिले की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण करने तथा विद्यार्थियों की अपेक्षाओं की पूर्ति को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं जनपद में महाजनसम्पर्क अभियान को लेकर भी वार्ता हुई।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबों देवी ने कहा कि बीते 9 वर्षो में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर अभूतपूर्व कार्य हुए है। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। महाजनसम्पर्क अभियान में लोकसभा क्षेत्र की जनता से सम्पर्क व संवाद के जरीये सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देना है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि गरीबों, मजदूरों व किसानों के चेहरो पर खुशी का भाव लाना सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। सरकार की योजनाएं गरीबों के प्रति समर्पित है। गरीबों को आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। भाजपा नेता आकाशमणि त्रिपाठी ने रामनामी पहनाकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। इसके उपरान्त माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने श्रीरामजन्मभूमि व कनक भवन में दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, राजेश सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments